अब ये दुकानें भी खुली रहेंगी लॉक डाउन के दौरान, गृह मंत्रालय ने दी छूट, आदेश जारी

अब ये दुकानें भी खुली रहेंगी लॉक डाउन के दौरान, गृह मंत्रालय ने दी छूट, आदेश जारी

अब ये दुकानें भी खुली रहेंगी लॉक डाउन के दौरान, गृह मंत्रालय ने दी छूट, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 3, 2020 6:17 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। हालात को देखते हुए सरकार ने देशवासियों को घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया है। वहीं, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि राज्य की सरकारें बचार के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच गृह मंत्रालय ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल गृह मंत्रालय ने कई ऐसी दुकनों को लॉक डाउन के दौरान खोलने की अनुमति दी है, जिन्हें बंद करने से लोगों को दिक्क्त हो रही थी।

Read More: एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक बंद की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट की बुकिंग, विस्तारा ने कही ये बात…

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कृषि यंत्रों की दुकानें, स्पेयर पार्टस, रिपेयरिंग, हाइवे पर ट्रकों की रिपेयरिंग और चाय उद्योग से जुड़ी सेवाओं को लॉक डाउन के दौरान खुली रखने की छूट दे दी है। हालांकि जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इन संस्थानों या दुकानों में अधिकतम 50 मजदूर ही उपस्थित रहेंगे।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: तेजी से रिकवर हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज, छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 1412 लोगों की हुई जांच


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"