Haryana Minor Girl Gang Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार, 16 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, इतने दरिंदों ने आधी रात की दरिंदगी
Haryana Minor Girl Gang Rape Case: जिले में 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण और यौन शोषण का मामला सामने आया है।
Haryana Minor Girl Gang Rape Case /Photo Credit: Social Media
गुरुग्राम। Haryana Minor Girl Gang Rape Case: हरियाणा के नूह जिले में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है, यहां पांच युवकों ने 16 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उससे बलात्कार किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों में से एक नाबालिग है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Haryana Minor Girl Gang Rape Case लड़की के पिता के अनुसार, छह जून को सुबह पांच बजे जब वह उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लड़कों ने उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ा। जब उन्होंने लड़की से पूछा कि वह कहां थी तो उसने बताया कि शौकीन नाम के एक व्यक्ति के पास उसकी निजी तस्वीरें एवं वीडियो थे और उसने उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर उसका बलात्कार किया। शौकीन की उसके घर के पास पहले किराने की एक दुकान थी।
5 आरोपियों की तलाश में पुलिस
शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शौकीन के अलावा चार अन्य लोगों पर भी लड़की के साथ बलात्कार (Haryana Minor Girl Gang Rape Case) करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि पांच जून को उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया।
ये भी पढ़ें
- NDA Meeting Today: एनडीए की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: 16 जून से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- उप्र : हत्या के मामले में छह आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार
- छत्तीसगढ़ में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की शुरुआत की गई
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Facebook


