हरियाणा में नााबलिग छात्रा के साथ चार सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Ads

हरियाणा में नााबलिग छात्रा के साथ चार सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - June 13, 2024 / 10:11 PM IST,
    Updated On - June 13, 2024 / 10:11 PM IST

जींद, 13 जनवरी (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ उसके चार सहपाठियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपित छात्रा को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने उसके सहपाठी उसे होटल में ले गए थे।

महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर चारों आरोपित छात्रों -शुभम, रजत, शिवम, दर्पण – के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य संबंधित अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन