13 साल के नाबालिग ने रचाई 23 बरस की युवती से शादी !
13 साल के नाबालिग ने रचाई 23 बरस की युवती से शादी !
आंध्र प्रदेश में 13 साल के नाबालिग लड़के के साथ 23 साल की युवती की शादी करने की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा भी नहीं कि ये शादी चोरी छुपे की गई हो, बल्कि ये शादी पूरे गांववालों की मौजूदगी में हुई है।
ये भी पढ़े –मुंबई हमले पर शरीफ के कबूलनामे पर सीतारमण का हमला, राहुल-चिदंबरम से मांगा संपत्ति का ब्यौरा
मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा कि मां काफी बीमार रहती है। उसका पति काफी शराब पीता है। बच्चे की मां अपने पति की हरकतों से परेशान थी, लड़के की मां को लगा कि वो अपने बच्चे की देखभाल सही से नहीं कर पा रही है, उसने अपने नाबालिग बच्चे का ख्याल रखने के लिए 23 साल की युवती को खोजा और दोनों की शादी करवा दी। ये मामला अप्रैल महीने का है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आया, जिसके बाद कुछ अधिकारी जांच करने के लिए गांव पहुंचे तो उन्हें दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार वाले वहां नहीं मिले। इस मामले में जिले के बाल कल्याण अधिकारी की जांच में पता चला है कि दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता एक मजदूर हैं। जो लड़का नाबालिग दूल्हा है उसकी दो बहनें और एक भाई भी है।गैरकानूनी तौर पर की गई इस शादी के लिए दोनों घरवालों को अधिकारियों द्वारा सरेंडर करने के लिए भी कह दिया गया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


