पलामू में नाबालिग छात्रा के साथ पारा शिक्षक ने बलात्कार कर जहर दिया, मौत

Ads

पलामू में नाबालिग छात्रा के साथ पारा शिक्षक ने बलात्कार कर जहर दिया, मौत

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 07:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

मेदिनीनगर, 28 जनवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव के पारा शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसे जहर दे दिया जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पलामू में लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुप कुमार बङाईक ने बताया कि आरोप है कि शंभूनाथ सिंह नामक 35 वर्षीय पारा शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की तेरह वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ पहले तो विद्यालय के एक कक्ष में बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे जहर दे दिया जिससे उसकी आज मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन