ओडिशा के मयूरभंज में नाबालिग का यौन उत्पीड़न

Ads

ओडिशा के मयूरभंज में नाबालिग का यौन उत्पीड़न

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 12:33 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 12:33 AM IST

भुवनेश्वर, 15 जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि रविवार को नाबालिग का सामूहिक बलात्कार किया गया लेकिन मयूरभंज के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार गोचायत ने कहा कि यह यौन उत्पीड़न का मामला है, न कि सामूहिक बलात्कार का।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रायरांगपुर टाउन थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक, नाबालिग लड़की रविवार को मोटरसाइकिल पर अपने एक पुरुष दोस्त के साथ सुनसान जगह पर गई थी, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

नाबालिग लड़की की बड़ी बहन भी कुछ दूरी पर मौजूद थी और आरोपियों में से एक से बात कर रही थी, जबकि पास के जंगल में उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। दोनों लड़कियां चार आरोपियों के साथ जंगल वाले इलाके में गई थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों, एसके मकबूल, एसके टीपू और एसके ओमान को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एसके जाबेद फरार है।

पुलिस ने बताया कि बोलांगीर ज़िले के पटनागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से कथित तौर पर एक महिला के साथ गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। हालांकि यह कथित घटना आठ जून को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने 14 जून को पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार