‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमा घरों से कमाए 220.10 करोड़ रुपये

Ads

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमा घरों से कमाए 220.10 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 10:57 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 10:57 AM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) अली फजल, दिव्येंदु एवं पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने देशभर के सिनेमा घरों से 220 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर सीरीज’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है। मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच पर जारी हुआ था और बाद में इसके दो और सीजन जारी हुए तथा यह भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में शामिल हो गई।

फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 220.10 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है, जबकि इसकी शुद्ध कमाई 184.79 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को फिल्म में नए कलाकारों के रूप में शामिल किया गया है।

फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।

भाषा खारी रंजन

रंजन

रंजन