‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 30.90 करोड़ रुपये

Ads

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 30.90 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 09:47 PM IST

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकारों वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ के दुनिया की पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर आई है।

व्यापार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है।

फिल्म में मिर्जापुर की अराजक दुनिया को फिर से दिखाया गया है, जहां गोलियों, विश्वासघात और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन