मिजोरम : म्यांमा सीमा के समीप 54.79 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Ads

मिजोरम : म्यांमा सीमा के समीप 54.79 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

  •  
  • Publish Date - July 27, 2023 / 12:42 AM IST,
    Updated On - July 27, 2023 / 12:42 AM IST

आइजोल, 26 जुलाई (भाषा) मिजोरम में म्यांमा सीमा के समीप चम्फाई जिले में बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में 54.79 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स और आबकारी विभाग के संयुक्त दल ने मुआलकावी इलाके से 94,940 और खुआंगलेंग इलाके से 87,720 मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में असम के हैलाकांडी के रुस्तम अली लस्कर (32) और त्रिपुरा के बामुटिया के जंतु दास (45) को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत