मिजोरम में कोरोना वायरस के 290 नए मामले, एक और की मौत

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस के 290 नए मामले, एक और की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 12:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

आइजोल, 25 मई (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस से 65 बच्चों सहित कम से कम 290 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,622 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

आइजोल में सोमवार की रात 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

उन्होंने कहा कि 290 नए मामलों में आइजोल जिले में 211 मामले आए जबकि लावंगतलाई जिले में 30 मामले सामने आए हैं।

शेष मामले सियाहा, लुंगलेई, चम्फई, सेरचिप, कोलासिब और खावज्वाल जिलों में आए हैं।

मिजोरम में वर्तमान में कोविड-19 के 2569 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 8019 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में अभी तक 3,72,204 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक 2,48,448 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है जिनमें 52,026 लोगों को सोमवार तक दोनों खुराक लग चुकी थी।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश