करुणानिधि के छोटे बेटे एमके स्टालिन डीएमके के नए अध्यक्ष
करुणानिधि के छोटे बेटे एमके स्टालिन डीएमके के नए अध्यक्ष
चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के छोटे बेटे एमके स्टालिन पार्टी के नए अध्यक्ष चुनें गए। पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में स्टालिन को पार्टी का अगला अध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन के नाम पर मुहर लगी। स्टालिन के अध्यक्ष बनने के बाद डीएमके कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस बीच, स्टालिन के भाई अलागिरी ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पार्टी में जगह नहीं मिलती है तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।
पढ़ें-संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, म्यांमार की सेना ने रोहिग्याओं की हत्या और यौन शोषण किया
7 अगस्त को डीएमके प्रमुख करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उनके दोनों बेटे एक बार फिर राजनीतिक विरासत को लेकर आमने-सामने हैं। पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ स्टालिन ने ही नामांकन किया था। अभी तक डीएमके के इतिहास में स्टालिन पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने वाले दूसरे ही नेता हैं। इससे पहले करुणानिधि 49 साल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।
पढ़ें- 9वें दिन नीरज ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड, 8 स्वर्ण के साथ 41 हुई पदकों की संख्या
गौरतलब है कि उनके दिवंगत पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के बीमार रहने के कारण अधिकांश समय घर में ही बिताने पर स्टालिन को जनवरी 2017 में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
पढ़ें- सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में दोषी पाए गए मेजर गोगोई, कार्रवाई के आदेश
राजनीति में स्टालिन का सफर-
14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे पिता की छाया से बाहर निकल कर उन्होंने खुद को स्थापित किया. पिता करुणानिधि ने ही डीएमके में स्टालिन के लिए जगह बनाई थी।
स्टालिन को 1977 में इमरजेंसी के दौरान आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. बारह साल बाद उन्होंने 1989 के विधानसभा चुनावों में सीट जीती, लेकिन दो साल बाद ही वो चुनाव हार गए. इसके बाद से उन्हें विधानसभा चुनावों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। स्टालिन की प्रशासनिक क्षमता के बारे में लोगों को 1996 में पता चला, जब उन्हें चेन्नई का मेयर बनाया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक आधुनिकता पर ज़ोर दिया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


