भूत का डर भगाने विधायक ने बिताई श्मशान में रात
भूत का डर भगाने विधायक ने बिताई श्मशान में रात
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में तेलुगूदेशम पार्टी के एमएलए ने मजदूरों का डर दूर करने ऐसा कुछ किया जिसे सुनकर आप भी आश्चर्य में पड़ जायेंगे। दरअसल विधायक निम्माला रामा नायडू के एरिया में श्मशान के नवीनकरण का काम चल रहा है। लेकिन उस जगह काम करने वाले मजदुर वहां काम करने से घबरा रहे थे।
ये भी पढ़े –गृह मंत्री का बड़ा बयान -पुलिस परिवारों की मांगे पूरी नहीं होगी
मजदूरों के अंदर का डर दूर करने विधायक निम्माला रामा नायडू ने एक नया रास्ता खोजा उन्होंने पूरी रात शमशान घाट में बिताईऔर सुबह उठकर घर चले गए।
ये भी पढ़े –जुलाई से भारत में भी अपनी सेवा देगी बिकिनी एयरलाइन
इतना ही नहीं विधायक महोदय ने सोने से पहले वहां बैठकर खाना भी खाया और लोगों से मुलाकात भी की

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो मजदूरों के अंदर का डर दूर करने और आत्मा जैसी कोई बात नहीं होती ये बताने के लिए दो-तीन दिन और शमशान में सोएंगे। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मजदूर श्मशान में काम करने से डर रहे हैं। उनके ऐसा करने से मजदूरों को हिम्मत मिलेगी।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक मजदूर ने जला हुआ शव देख लिया, जिसके बाद डर फैल गया। जिसे दूर भागना जरुरी था।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


