हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

Ads

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

  •  
  • Publish Date - July 17, 2021 / 02:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

शिमला, 17 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर तथा आसपास के जिलों में महसूस किए गए।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि