मुंबई, छह अगस्त (भाषा) फिल्म ‘आवारापन’ के 19 साल बाद अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं।
विशेष फिल्म्स ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया।
फिल्म के ट्रेलर में उम्र और हालात से बदले शिवम की वापसी दिखाई गई है, जो अपने अतीत के नतीजों का सामना करते हुए बदला लेने के मिशन पर निकलता है।
फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में लौटे हैं, जबकि दिशा पटानी ‘जारा’ के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री शबाना आजमी ‘नफीसा’ की भूमिका अदा कर रही हैं।
फिल्म में पूरन गब्बी (जोरावर), अनिरुद्ध रावल (सिकंदर), सुरेंद्र विक्की (जयदीप), विजयंत कोहली (महमूद) और अतुल कुमार (समर्थ) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और वासिफ अहमद ने संभाली है, जबकि गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं।
यह फ़िल्म 14 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश