मोदी कैबिनेट ने एक और बिल को दी मंजूरी, अब महिलाएं 24वें हफ्ते में भी करा सकेंगी गर्भपात

मोदी कैबिनेट ने एक और बिल को दी मंजूरी, अब महिलाएं 24वें हफ्ते में भी करा सकेंगी गर्भपात

मोदी कैबिनेट ने एक और बिल को दी मंजूरी, अब महिलाएं 24वें हफ्ते में भी करा सकेंगी गर्भपात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 29, 2020 11:34 am IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार के एक के बाद पास हुए बिल को लेकर अभी देश में पुरजोर विरोध हो रहा है। इस बीच आज मोदी कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी बिल को मंजूदी दी है। इस नियम के अनुसार अब महिलाएं 24वें हफ्ते भी गर्भपात करा सकेंगी।

Read More News: दलित को जिंदा जलाने का मामला, कांग्रेस ने कहा भाजपा घटना को बना रही…

सरकार पिछले साल से इस बिल को लाने का प्रयास कर रही थी। वहीं आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन को लेकर सहमति बनी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा। जहां बिल के पास होते ही लागू कर दिया जाएगा।

Read More News: अल्पसंख्यकों के भ्रम को दूर करेगी बीजेपी, विधायक के विरोधी बोल पर प…

दरअसल पिछले साल गर्भपात कराने की अवधि बढ़ाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें सरकार की ओर से सुनवाई के दौरान कहा गया था कि गर्भपात की समयसीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते करने को लेकर मंत्रालय ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।

Read More News: पानी के अंदर 80 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, देश का पहला अ…

वहीं इसे कानून बनाने को लेकर नीति आयोग से राय ली गई। वहीं गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन को अंतिम रूप देने के बाद कानून मंत्रायल के पास भेजा गया। पूरी प्रक्रिया होने के बाद आज बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई।

Read More News: टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा, सुपर ओवर में मिली जीत, रोहित शर्मा ने..


लेखक के बारे में