मोदी ने कुवैत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को बधाई दी

मोदी ने कुवैत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को बधाई दी

मोदी ने कुवैत के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 25, 2022 10:06 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कुवैत के प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा उसे विस्तार देने को उत्सुक हैं।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को कुवैत के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने और उन्हें विस्तार देने को लेकर मैं उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’

शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबाह को सोमवार को कुवैत का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में