मोदी ने संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने पर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा को दी बधाई
मोदी ने संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने पर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा को दी बधाई
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को बधाई दी और सोमवार को कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने और पुनर्निर्वाचन के लिए मैं अपने मित्र एंटोनियो कोस्टा को बधाई देता हूं। पुर्तगाल के साथ समय की कसौटी पर खरा उतरने वाले और गर्मजोशी भरे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने को उत्सुक हूं।’’
ज्ञात हो कि 30 जनवरी को पुर्तगाल में हुए संसदीय चुनाव में सत्ताधारी सोशलिस्ट पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल की है।
भाषा ब्रजेन्द्र
ब्रजेन्द्र दिलीप
दिलीप

Facebook


