‘फ्लोटिला’ कार्यकर्ताओं से संबंधित इजराली मंत्री के वीडियो पर मोदी सरकार ने चुप्पी साधी: कांग्रेस

‘फ्लोटिला’ कार्यकर्ताओं से संबंधित इजराली मंत्री के वीडियो पर मोदी सरकार ने चुप्पी साधी: कांग्रेस

‘फ्लोटिला’ कार्यकर्ताओं से संबंधित इजराली मंत्री के वीडियो पर मोदी सरकार ने चुप्पी साधी: कांग्रेस
Modified Date: May 21, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 21, 2026 4:40 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा की तरफ बढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय बेड़े (फ्लोटिला) के लोगों को लेकर इजराइल के एक मंत्री के व्यवहार की दुनिया के कई देशों ने निंदा की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।

इजराइल की सेना ने मंगलवार को उन सभी जहाजों को रोक दिया, जो एक अंतरराष्ट्रीय बेड़े (फ्लोटिला) के तहत गाजा की नाकेबंदी को चुनौती देने की कोशिश कर रहे थे।

यह अभियान गाजा में रह रहे लगभग 20 लाख फलस्तीनियों की बदहाल स्थिति और भोजन, दवाइयों तथा आवास की भारी कमी की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए चलाया जा रहा था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने गाजा की तरफ जा रहे फ़्लोटिला के कार्यकर्ताओं के संदर्भ में जिस तरह व्यवहार किया है उसकी दुनिया भर की सरकारों और संगठनों ने कड़ी निंदा की है। लेकिन यह सच है कि मोदी सरकार इस तरह के निरंतर आक्रोश पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।’’

दरअसल, इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-ग्वीर ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं का उपहास उड़ाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में