Modi Govt will Collapse in One year: 'एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार' राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा में हड़कंप, संबित पात्रा ने वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
नई दिल्ली: Modi Govt will Collapse in One year कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने ऐसा बयान दे दिया है कि देश के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। वहीं, अब राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। ”अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी’ राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ‘राहुल गांधी अराजकता के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं।’
Modi Govt will Collapse in One year संबित पात्रा ने अपने वीडियो में कहा है कि ”राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि, “अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी।” इस वक्तव्य से स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी अराजकता के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन देश की जनता उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। यह सरकार निरंतर इसी प्रकार जनता-जनार्दन की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।
इससे पहले कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके बड़े कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह परिस्थितियां बन रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा। ऐसे हालात में मोदी सरकार एक साल के अंदर गिर जाएगी।
राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि, “अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी।”
इस वक्तव्य से स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी अराजकता के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन देश की जनता उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी।
मोदी… pic.twitter.com/3vuwuSRL7a
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 24, 2026
बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने मुस्लिम शब्द की जगह ‘अल्पसंख्यक’ शब्द इस्तेमाल करने की अपील की। इस पर राहुल गांधी ने असहमति जताते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, जिस वर्ग के साथ अन्याय हो, उसके साथ खुलकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वह हिंदू हो, दलित हो, सवर्ण हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो या बौद्ध-जैन, कांग्रेस को सभी के अधिकारों की आवाज उठानी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी को यह नैरेटिव बदलना होगा कि मुस्लिम समाज केवल बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम समाज तक यह संदेश पहुंचाना चाहिए कि पार्टी ने उनके लिए काफी काम किया है और इसी आधार पर समर्थन मांगा जाना चाहिए, ताकि बीजेपी बहुसंख्यक ध्रुवीकरण की राजनीति न कर सके। बैठक में कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से शिकायत करते हुए कहा कि वह तो अल्पसंख्यकों के मुद्दे खुलकर उठाते हैं, लेकिन पार्टी के दूसरे बड़े नेता इन मुद्दों पर बोलने से परहेज करते हैं। नेताओं ने सुझाव दिया कि बाकी नेताओं को भी राहुल गांधी की तरह मुखर होकर अल्पसंख्यक मुद्दों पर बोलना चाहिए। करीब दो घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बैठक का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था।