Modi New Cabinet Ministers List: गडकरी, सीतारमण, अश्विनी वैष्णव सहित इन मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, नए मंत्रियों की संभावित सूची भी आई सामने, देखिए पूरी लिस्ट

Ads

Modi New Cabinet Ministers List: गडकरी, सीतारमण, अश्विनी वैष्णव सहित इन मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, नए मंत्रियों की संभावित सूची भी आई सामने, देखिए पूरी लिस्ट

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 12:27 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 12:28 PM IST

Modi New Cabinet Ministers List: गडकरी, सीतारमण, अश्विनी वैष्णव सहित इन मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, नए मंत्रियों की संभावित सूची भी आई सामने, देखिए पूरी लिस्ट / image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
  • कई नए नाम चर्चा में
  • कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदलने की चर्चा

नई दिल्ली:Modi New Cabinet Ministers List मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। राजनीति के जानकारों की मानें तो संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में नए सदस्यों की एंट्री हो सकती है और कुछ पुराने सदस्यों की छुट्टी हो सकती है। वहीं, कुछ मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल भी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि पूर्व आईएएस अधिकारी और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है और निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में आरएसएस के पंसदीदा लोगों को जगह दी जा सकती है।

Modi New Cabinet Ministers List मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह

  • 1- नीतीश कुमार
  • 2- शक्तिकांत दास
  • 3- सुखेंदु शेखर राय
  • 4- तरुण चुग
  • 5- राघव चड्ढा
  • 6- श्रीकांत शिंदे
  • 7- अनुराग ठाकुर

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी या बदले जा सकते हैं प्रभार

शक्तिकांत दास को क्यों कैबिनेट में मिलेगी जगह?

पूर्व आईएएस और आरबीआई गवनर्र शक्तिकांत दास इस समय 69 साल के हैं। सरकार के साथ काम करने और वित्तीय मामलों का उनका लंबा अनुभव है। अगर उन्हें वित्त मंत्री बनाया जाता है तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री सीडी देशमुख की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। सीडी देशमुख आरबीआई के पहले गवर्नर थे और उन्हें 1950 से 1956 तक वित्त मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला। वहीं डॉ. मनमोहन सिंह 1982 से 1985 तक आरबीआई गवर्नर रहे। इसके बाद 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे। इसके बाद 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे अकेले ही व्यक्ति थे जो कि आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

शक्तिकांत दास की बात करें तो वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। हालांकि उन्हें 6 महीने के अंदर ही राज्यसभा भेजा जा सकता है। अटकलें हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो जाएंगी। शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री के पद के लिए योग्य माना जा रहा है। उन्हें टैक्स और निवेश के साथ ही आर्थिक नीति की गहरी जानकारी है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय में काम करते हुए वह 8 बजट तैयार करने में शामिल रह चुके हैं। इसके अलावा 2018 से 2024 तक आरबीआई गवर्नर रहने के दौरान उन्हें वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली। उन्हें A+ रेटिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें

क्या मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल होने वाला है?

मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं में मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

किन नेताओं के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है?

अटकलों के अनुसार शक्तिकांत दास, अनुराग ठाकुर, श्रीकांत शिंदे, तरुण चुग, सुखेंदु शेखर राय, राघव चड्ढा और नीतीश कुमार जैसे नाम चर्चा में हैं।

किन मंत्रियों के विभाग बदलने या मंत्रिमंडल से बाहर होने की चर्चा है?

मीडिया रिपोर्टों में नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, मनोहर लाल खट्टर और रवनीत सिंह बिट्टू के नाम सामने आए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शक्तिकांत दास को लेकर क्या चर्चा है?

चर्चा है कि पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल यह केवल अटकलें हैं और सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

क्या निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदल सकता है?

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।