नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ’ब्रायन ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को ‘‘छिपाने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना दिया और कहा कि जब तक 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल एक युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे।
ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘पैलेट! दस अगस्त को तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले द्वारा दायर आरटीआई से पहली बार पैलेट से जुड़ी आपराधिक साजिश की सच्चाई सामने आई। मोदी-शाह की मुश्किलों में घिरी सरकार अब भी मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है।’’
गोखले द्वारा दिल्ली के चार प्रमुख केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में दायर आरटीआई आवेदनों में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए लोगों का विवरण मांगा गया था। लेडी हार्डिंग अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल से मिले जवाबों में कम से कम 10 पीड़ितों की पुष्टि हुई है—इनमें नौ लेडी हार्डिंग अस्पताल में और एक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ था।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश