Mohsina Kidwai Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को कहा अलविदा
Mohsina Kidwai Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को कहा अलविदा
Mohsina Kidwai Death | Photo Credit: IBC24
- मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन
- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली
- शुरुआती मुस्लिम महिला नेताओं में से एक, जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाई
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद मोहसिना किदवई का निधन (Mohsina Kidwai Death) हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कहा है। उनके परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
गांधी परिवार से थे करीबी संबंध
Mohsina Kidwai Death बता दें कि मोहसिना किदवई भारत की एक जानी-मानी और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही हैं। मोहसिना किदवई कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में से एक थी। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। साथ ही सोनिया गांधी और गांधी परिवार से भी उनके करीबी संबंध थे।
कांग्रेस पार्टी से हुई थी राजनितिक सफर की शुरुआत
बताया जा रहा है कि मोहसिना किदवई लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे विभाग शामिल थे। उनका जन्म साल 1932 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर ही की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आईं।
कई बार रह चुकी है सांसद
आपको बता दें कि राजनीतिक जीवन में वे कई बार सांसद पद संभाल चुकी है। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया है। उनकी एक खास पहचान यह भी रही कि वह उन शुरुआती मुस्लिम महिला नेताओं में से थीं। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई। उस समय राजनीति में महिलाओं की संख्या कम थी, फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत से एक अलग जगह बनाई।
इन्हें भी पढें:-
- शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात
- Vande Bharat: चुनावी अखाड़ा.. असम में ब’खेड़ा’! ‘पकड़म-पकड़ाई’ वाला सियासी खेल! क्या तीन देशों के पासपोर्ट का दावा कांग्रेस को पड़ेगा भारी?
- शह मात The Big Debate: तेज हुआ मेल-जोल.. नरोत्तम का क्या है गोल? लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार, क्या दतिया में होगा उपचुनाव?

Facebook


