Mohsina Kidwai Death | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद मोहसिना किदवई का निधन (Mohsina Kidwai Death) हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कहा है। उनके परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
Mohsina Kidwai Death बता दें कि मोहसिना किदवई भारत की एक जानी-मानी और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही हैं। मोहसिना किदवई कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में से एक थी। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। साथ ही सोनिया गांधी और गांधी परिवार से भी उनके करीबी संबंध थे।
बताया जा रहा है कि मोहसिना किदवई लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे विभाग शामिल थे। उनका जन्म साल 1932 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर ही की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आईं।
आपको बता दें कि राजनीतिक जीवन में वे कई बार सांसद पद संभाल चुकी है। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया है। उनकी एक खास पहचान यह भी रही कि वह उन शुरुआती मुस्लिम महिला नेताओं में से थीं। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई। उस समय राजनीति में महिलाओं की संख्या कम थी, फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत से एक अलग जगह बनाई।