फैज़ अहमद फैज़ की बेटी को दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया, विवाद

Ads

फैज़ अहमद फैज़ की बेटी को दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया, विवाद

  •  
  • Publish Date - May 13, 2018 / 12:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नई दिल्ली। जाने माने उर्दू शायर फैज़ अहमद फैज़ की पाकिस्तान निवासी बेटी के साथ भारत में हुई एक घटना से विवाद खड़ा हो गया है। उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आने का आमंत्रण तो दिया गया, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया।

दरअसल फै अहमद फै की बेटी मोनीज़ा हाशमी मशहूर टीवी और मीडिया शख्सियत हैं। उन्हें दिल्ली में हो रहे 15वें एशिया मीडिया समिट में स्पीकर के तौर पर न्यौता दिया गया था। लेकिन पहुंचने के बाद मोनीजा को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया।

यह भी पढ़ें : 17 साल का ये क्रिकेटर है आईपीएल की नई सनसनी, जानिए उसकी विशेषताएं

इस कार्यक्रम का आयोज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती है लेकिन मंत्रालय और प्रसार भारती, दोनों ने ही इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

फैज फाउंडेशन ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, जब मोनीज़ा होटल ताज पैलेस पहुंची तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर वहां कोई बुकिंग नहीं है। बाद में हाशमी को एशिया पैसेफिक इंस्टीट्यूट फोर ब्रॉडकास्टिंग डेवलेपमेंट (एआईबीडी) के डायरेक्टर ने बताया कि इस सम्मेलन में उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : मदर्स डे पर चक दे इंडिया, एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में महिला टीम ने जापान को हराया

मोनीज़ा के बेटे अली हाशमी ने प्रधान मंत्री कार्यालय, भारत और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए ट्विटार पर लिखा, ‘यह है आपका शाइनिंग इंडिया?? मेरी 72 वर्षीय मां और फैज की बेटी को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित करने के बाद सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति नहीं दी। शर्मनाक

इस घटना का भारत के कई बुद्धिजीवी कड़ा विरोध कर रहे हैं। अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार के फैज अहमद फैज की बेटी को निर्वासित करने और दिल्ली में एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने से रोकने के लिए मोदी सरकार पर शर्म आती है। फैज न केवल एक उत्कृष्ट उर्दू शायर थे बल्कि पाकिस्तान में सैन्य शासन के कड़े विरोधी थे

वेब डेस्क, IBC24