दिल्ली में कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए, नौ रोगियों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए, नौ रोगियों की मौत

दिल्ली  में कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए, नौ रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 7, 2022 8:55 pm IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,335 नए मामले सामने आए, जो आठ मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा नौ रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 17.73 प्रतिशत तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

संक्रमण के मामलों में बृहस्पतिवार की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। बृहस्पिवार को संक्रमण के 15,709 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 15.34 प्रतिशत रही थी। इससे पहले बुधवार को 10,665 जबकि मंगलवार को 5,481 मामले सामने आए थे।

शुक्रवार से पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले आठ मई को सामने आए थे जबकि 17,364 लोग संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 23.34 प्रतिशत रही थी। उस दिन 332 रोगियों की मौत हुई थी।

भाषा

जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में