नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद मंगलवार को सहायता संबंधी अपडेट जारी किया, जिसमें मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियों और संबंधित अनुरोधों की स्थिति का विवरण दिया गया है।
छब्बीस मई को शाम छह बजे तक जारी स्टेटस बुलेटिन में सीबीएसई ने बताया कि 11,31,961 उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त करने के लिए छात्रों के कुल 4,04,319 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बोर्ड ने बताया कि इनमें से 8,98,214 उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और स्कैन की गई प्रतियों के अन्य अनुरोधों को बृहस्पतिवार तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।
एक बयान में बोर्ड ने कहा, ‘सीबीएसई निर्धारित पोर्टल और छात्रों की पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियों तक छात्रों की पहुंच को सुगम बनाना जारी रखेगा।’
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश