असम में 13 करोड़ रुपये की मॉर्फिन जब्त, एक गिरफ्तार

असम में 13 करोड़ रुपये की मॉर्फिन जब्त, एक गिरफ्तार

असम में 13 करोड़ रुपये की मॉर्फिन जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: August 11, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: August 11, 2026 1:11 pm IST

गुवाहाटी, 11 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और 13 करोड़ रुपये मूल्य की आठ किलोग्राम से अधिक मॉर्फिन जब्त की गई।

यह अभियान कछार और श्रीभूमि जिलों की पुलिस टीमों तथा असम राइफल्स ने संयुक्त रूप से चलाया।

शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘कछार पुलिस, श्रीभूमि पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में बदरपुर घाट पर ईंधन टैंक में छिपाकर बनाये गये चैंबर से 13 करोड़ रुपये मूल्य की 8.2 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की गई।’

उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में