जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मोर्टार का गोला बरामद हुआ

Ads

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मोर्टार का गोला बरामद हुआ

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 08:47 PM IST

जम्मू, 19 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक चौकी के निकट खुले मैदान से रविवार को एक मोर्टार का इल्यूमिनेशन गोला बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इल्यूमिनेशन गोले का इस्तेमाल रात में बड़े इलाके में कृत्रिम रोशनी फैलाने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह रामगढ़ सेक्टर में कंद्राल सीमा चौकी के पास भाखा चक गांव में गश्त कर रही गांव रक्षा दल की टीम को यह गोला मिला। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और गोले को अपने कब्जे में ले लिया।

इस बीच, सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुज कुमार ने रविवार को रामगढ़ सेक्टर का दौरा करके सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने सुरक्षा बलों को संभावित घुसपैठ मार्गों पर गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश