दिल्ली में अपने घर में मृत पाए गए मां और बेटा

Ads

दिल्ली में अपने घर में मृत पाए गए मां और बेटा

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 07:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के राजनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम को 27 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी मां अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान गौरव और बबिता वर्मा (52) के रूप में की गई है जो राजनगर पार्ट एक के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, पालम गांव थाने को शाम सात बजकर आठ मिनट पर इस दोहरे हत्याकांड के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गौरव के पिता वायु सेना स्टेशन पालम में अकाउंटेंट हैं और घर लौटकर जब उन्होंने दोनों को मृत देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि शवों पर घाव के निशान से पता चलता है कि वार किसी भारी चीज से किया गया था।

भाषा यश नीरज

नीरज