Mother Burns Minor Daughter Private Part: बेटी ने बिस्तर पर कर दिया पेशाब, तो निर्दयी मां ने गर्म चम्मच से दाग दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट / Image: AI Generated
पलक्कड़: Mother Burns Minor Daughter Private Part एक महिला ने बिस्तर गीला करने पर पांच साल की अपनी सौतेली बेटी के गुप्तांग को कथित तौर पर स्टील की गर्म चम्मच से दाग दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले हफ्ते उत्तरी केरल जिले के कांजीकोड के पास हुई और इसका पता तब चला जब बच्ची की आंगनवाड़ी शिक्षिका ने देखा कि उसे कक्षा में बैठने में दिक्कत हो रही है।
Mother Burns Minor Daughter Private Part आंगनवाड़ी शिक्षिका ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बृहस्पतिवार को सौतेली मां को गिरफ्तार कर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि महिला पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता नेपाल के नागरिक हैं और एक होटल में काम करते हैं। बच्ची फिलहाल बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।