झारखंड के पलामू में तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत

Ads

झारखंड के पलामू में तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 08:54 PM IST

मेदिनीनगर, पांच सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालापारा गांव में हुई।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी चैनपुर ने बताया, ‘तालाब से दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह डूबने का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश