यूपी रोडवेज ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, सास की मौत, दामाद घायल

Ads

यूपी रोडवेज ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, सास की मौत, दामाद घायल

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 11:18 AM IST

नोएडा, 25 सिंतबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के तहत जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बादलपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान सोमवती (50) के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि सोमवती दामाद राजू के साथ बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल से जा रही थीं कि इसी दौरान जीटी रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सोमवती और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह चिकित्सकों ने सोमवती को मृत घोषित कर दिया। राजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. संतोष रंजन

रंजन