तिरुवनंतपुरम में नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन हिरासत में

Ads

तिरुवनंतपुरम में नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन हिरासत में

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:42 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (भाषा) तिरुवनंतपुरम के मनंथला इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले मनंथला स्थित एक घर में तीन लोगों ने कथित रूप से लड़की का यौन उत्पीड़न किया था।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़का शिकायतकर्ता का दोस्त है।

अधिकारियों ने बताया कि परामर्श सत्र के दौरान लड़की ने यौन उत्पीड़न के बारे में बताया, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद हाल में मजिस्ट्रेट ने लड़की का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने बाद में नाबालिग समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया।

दो वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कानून से संघर्षरत बच्चे को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

भाषा रंजन संतोष

संतोष