मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार

मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार

मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 7, 2021 6:48 pm IST

पलक्कड़ (केरल), सात फरवरी (भाषा) पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।

भाषा स्नेहा शफीक


लेखक के बारे में