बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

Ads

बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2025 / 11:27 PM IST,
    Updated On - June 4, 2025 / 11:27 PM IST

महाराजगंज (उप्र), चार जून (भाषा) जिले के कोल्हुई-लोटन मार्ग पर बुधवार एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अफसर अली (25) और उनकी पत्नी हसीना बानो (24) के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (फरेंदा) दीप शिखा वर्मा के अनुसार, टक्कर के बाद अफसर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हसीना बानो ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर अमित

अमित