क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भाजपा का दामन थामेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भाजपा का दामन थामेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भाजपा का दामन थामेंगे महेंद्र सिंह धोनी!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 11, 2019 4:18 pm IST

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर एक ओर उनके आगे की कैरियर को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। दरअसल खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही सन्यास का ऐलान कर राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि धोनी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बिहार विधानपरिषद के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करें, इसके लिए कई बार उनसे बात की गई है।

Read More: आपसे जुड़ा डेटा बेचकर हो रही करोड़ों की कमाई, केंद्र सरकार ने तलाशा इनकम का नया विकल्प

गौरतलब है कि भाजपा जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के बड़े नेताओं ने महेंद्र सिंह धानी से मुलाकात की थी। पासवान ने कहा है कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के जो भी रोल मॉडल हैं चाहे वो खेल से हों या फिल्म जगत से, शिक्षा से हों या साहित्य जगत से उनको साथ लेने का प्रयास किया जा रहा है। धोनी अगर भाजपा में आते हैं तो यह पार्टी के लिए अच्छा होगा। हमारा प्रयास जारी है कि हर फिल्ड के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।

Read More: 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को सौगात!, 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को किस पार्टी में आना है ये वही तय करेंगे। बीजेपी नेताओं को देश की बड़ी हस्तियों को पार्टी में शामिल करने का टास्क मिला है। चर्चा पिछले साल भी किया जा रहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनसंपर्क अभियान के तहत महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी।

Read More: अब तो हद हो गई! यहां ‘जय श्री राम’ कहने पर शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा

दूसरी ओर माही के राजनीति में प्रवेश करने की खबर को लेकर फैंस में खुशी का माहौल बना हुआ है। फैंस चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की तरह ही राजनीति में भी एक सही टीम के लिए एक लंबी और धमाकेदार पारी खेलें। फिलहाल धोनी राजनीति में प्रवेश करते हैं या नहीं और करेंगे तो किस पार्टी का दामन थामेंगे इस बात का फैसला तो माही को ही करना होगा।

Read More: मानसून सत्र से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, कई नए प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AAW4UPu5NM4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"