संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए 7 न्यायाधीशों की कई पीठ गठित की जाएंगी: प्रधान न्यायाधीश

Ads

संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए 7 न्यायाधीशों की कई पीठ गठित की जाएंगी: प्रधान न्यायाधीश

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 05:26 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को कहा कि वह उच्चतम न्यायालय में लंबित संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए जल्द ही सात न्यायाधीशों की कई पीठ गठित करेंगे।

प्रधान न्यायाधीश ने एक मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए कहा, ‘‘मैं जल्द ही सात न्यायाधीशों की पीठों का गठन करने जा रहा हूं, इसलिए हो सकता है कि मुझे इस मामले की सुनवाई का समय न मिले।’’

इस वर्ष की शुरुआत में, न्यायालय ने ‘उद्योग’ की कानूनी परिभाषा से संबंधित नौ-न्यायाधीशों की दो पीठों से संबंधित मामलों की सुनवाई पूरी की, जिसके बाद पिछले सप्ताह शबरिमला मामले की सुनवाई भी संपन्न हुई।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश