Mumbai Food Poisoning News/Image Credit: IBC24.in
Mumbai Food Poisoning News: मुंबई: माया नगरी मुंबई से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फ़ूड पॉइजनिंग की वजह से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। दरअसल, मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार ने बिरयानी के बाद तरबूज खाया था। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी बेटियां आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है।
परिवार के एक शख्स ने मौत से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि, उन्होंने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज। (Mumbai Food Poisoning News) भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों की मौत हो गई।
Mumbai Food Poisoning News: इस मामले में पुलिस की माने तो मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। (Mumbai Food Poisoning News) फिलहाल पायधुनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित सदर प्रखंड के लेदा-बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी है। इतना ही नहीं 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद रविवार सुबह पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासनिक अमला और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई।
इन्हे भी पढ़ें:-