Paytm Share Price: पेटीएम शेयर में मचा कोहराम! RBI के इस फैसले के बाद अचानक आई भारी गिरावट, निवेशक सदमें में

Paytm Share Price: RBI के फैसले के बाद Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयर में आज 8% से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस फैसले का उसके रेवेन्यू पर बहुत कम असर पड़ेगा। बाजार में फिलहाल निवेशकों की धारणा कमजोर नजर आ रही है। (NSE: PAYTM, BSE: 543396)

Paytm Share Price: पेटीएम शेयर में मचा कोहराम! RBI के इस फैसले के बाद अचानक आई भारी गिरावट, निवेशक सदमें में

(Paytm Share Price/ Image Credit: Paytm)

Modified Date: April 27, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: April 27, 2026 12:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RBI के फैसले के बाद Paytm के शेयरों में करीब 8% की तेज गिरावट
  • Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया गया
  • बैंकिंग सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीदें खत्म हुईं

नई दिल्ली: Paytm Share Price Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक बड़े फैसले का आसर आज Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयर पर साफ देखने को मिला। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर करीब 8% से ज्यादा टूट गया। शेयर 1,050.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो दिन के सबसे निचले स्तर के करीब रहा। वहीं, इस फैसले के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई और बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है। जिससे बैंकिंग सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। पहले से भी इस बैंक पर जनवरी 2024 से कई सख्त पाबंदियां लगी हुई थीं। जिनमें नए डिपॉजिट पर रोक भी शामिल थी। अब इस नए फैसले के बाद बैंक के रूप में इसका कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है।

कंपनी का बयान और असर

कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस फैसले का उसकी कमाई पर बहुत सीमित असर होगा। Paytm का कहना है कि Payments Bank का कारोबार पहले से लगभग बंद था और अब इसका संचालन पार्टनर-आधारित मॉडल पर शिफ्ट किया जा चुका है। इसलिए इसके मुख्य बिजनेस पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

One 97 Communications Ltd (PAYTM) – Market Summary

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम One 97 Communications Ltd
NSE टिकर PAYTM
वर्तमान कीमत ₹ 1,111.30
आज का बदलाव −₹36.05 (−3.14%)
समय 27 अप्रैल, 11:47 AM IST
ओपन प्राइस ₹ 1,084.95
हाई ₹ 1,117.65
लो ₹ 1,051.10
मार्केट कैप ₹71.17K करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
डिविडेंड यील्ड उपलब्ध नहीं
52-वीक हाई ₹ 1,381.80

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने Paytm पर ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन उन्होंने टारगेट प्राइस को 1,470 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये कर दिया है। इसके बावजूद इसमें लगभग 31% की संभावित तेजी बताई गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह कदम नकारात्मक जरूर है। लेकिन कंपनी के मुख्य कारोबार की ग्रोथ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।