मुंबई में बारिश से बीचो-बीच धंसी सड़क, अब तक 4 लोगों की मौत

मुंबई में बारिश से बीचो-बीच धंसी सड़क, अब तक 4 लोगों की मौत

मुंबई में बारिश से बीचो-बीच धंसी सड़क, अब तक 4 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 26, 2018 9:54 am IST

महाराष्ट्र। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से एक मुख्य सड़क के बीचो-बीच एक बड़ा हिस्सा धंस गिया। घटना मरीन लांस केव्स इलाके की है। आनंदीलाल पोद्दार मार्ग पर सड़क का कुछ हिस्सा बारिश की वजह से धंस गया।

ये भी पढें- आदिवासी समाज के शादी समारोह में जमकर थिरके रघुवर दास ..देखें वीडियो

सोमवार को इस हादसे के बाद लोग दहशत में है। मौसम विभाग की माने तो अभी बादल छाए रहेंगे और जोरदार बारिश होगी। बारिश से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। 

बारिश न केवल मुंबईवासियों को सता रही है, बल्कि कुछ अन्य राज्यों में भी जनजीवन प्रभावित कर रही है। गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- मजदूर के घर से निकले सौ से ज्यादा कोबरा सांप, दहशत में लोग

मुंबई में तेज बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। रविवार शाम से लेकर अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों को अपने घर वापस लौटने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा पर भी बारिश ने असर डाला है। ट्रेनें भी तय समय से 5 से 7 मिनट देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मुंबई समेत कोंकण इलाके में भारी बारिश हो सकती है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में