Gyanvapi Mosque Survey: जज पर भड़के मुनव्वर राणा, मुस्लिम पक्ष के लिए भी कही ऐसी-वैसी बात

Ads

Munawwar rana: बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दिया है।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2022 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच शायर मुनव्वर राणा ने विवादित बयान दिया है। मुनव्वर राणा ने जज के लिए अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वो पीएम होते तो उन्हें अरेस्ट करवा देते। वो यहीं नहीं रुके। मुस्लिम पक्ष को भी जमकर गाली दी।

Read More: मोदी सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने गंगा में गंदगी पर शेयर किया पीएम मोदी का पुराना वी​डियो, पूछा- क्या हुआ तेरा वादा

मुनव्वर राणा ने कहा कि ‘जब हिंदू पक्ष कह रहा है कि नंदी की मूर्ति लगी है, इसलिए सर्वे की मांग की थी। उन्होंने बिफरते हुए कहा कि हिंदू पक्ष जो कह रहा है वही सही है। मुस्लिम पक्ष … है। अब बात खत्म हो गई। इसमें बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा। आप हिंदू पक्ष की बात मान लीजिए, उस पर फैसला कीजिए। मेरी तरफ से इजाजत है।’