बिहार में गैंगस्टर की कोर्ट परिसर में हत्या, अंधाधुंध फायरिंग से अदालत का चपरासी भी घायल

Ads

बिहार में गैंगस्टर की कोर्ट परिसर में हत्या, अंधाधुंध फायरिंग से अदालत का चपरासी भी घायल

  •  
  • Publish Date - August 28, 2018 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में गैंगस्टर संतोष झा की सीजेएम कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान मंगलवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। इससे सीजेएम कोर्ट का एक चपरासी भी घायल हो गया।

सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को पेशी के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संतोष झा को सीतामढ़ी जेल से लाया गया था। पेशी के बाद पुलिस उसे वापस लेकर जा रही थी कि इसी दौरान अपराधियों ने संतोष झा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसके उसको सिर में गोली लगी और वह गिर गया। उसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :

इधर गोली चलने से सीजेएम कोर्ट में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर घेराबंदी की। गैंगस्टर संतोष झा पर कई मामले दर्ज थे। वह शिवहर जिले के पुरनहिया थाने के दोस्तियां गांव का रहनेवाला था। वर्ष 2001 में  मुखिया पर हमले के बाद चर्चा में आया था।

वेब डेस्क, IBC24