मुर्शिदाबाद, प.बंगाल, एर्नाकुलम और केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA की छापेमारी में कई गिरफ्तार

Ads

मुर्शिदाबाद, प.बंगाल, एर्नाकुलम और केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA की छापेमारी में कई गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 19, 2020 / 03:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के बाद अलकायदा के कुछ ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें- कांग्रेस ने APMC एक्ट खत्म करने का किया था वादा, मोदी सरकार ‘किसान बिल’ के जरिए वही कर रही: संजय झा

आपको बता दें आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आगाह किया गया था कि केरल और कर्नाटक में आईएसआईएस आतंकवादियों की “काफी संख्या” हो सकती है और इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा आतंकवादी संगठन, क्षेत्र में हमले की साजिश रच रहा है।

पढ़ें- टेलीकॉम कंपनियों को TRAI का निर्देश, कहा- ग्राहकों …

माना जाता है कि इस संगठन में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यामांर के 150 से 200 आतंकवादी हैं। आईएसआईएस, अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं से संबंधित विश्लेषणात्मक सहायता एवं प्रतिबंध निगरानी दल की 26वीं रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) तालिबान के तहत अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंद और कंधार प्रांतों से काम करता है।

पढ़ें- अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज से मिल सकेंगे परिजन, …

‘खबरों के मुताबिक संगठन में बांग्लादेश, भारत, म्यामांर और पाकिस्तान से 150 से 200 के बीच सदस्य हैं। एक्यूआईएस का मौजूदा सरगना ओसामा महमूद है…जिसने मारे गए आसिम उमर की जगह ली है।

पढ़ें- शहर में कल से सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुलेंगी सभी दु…

खबरें हैं कि एक्यूआईएस अपने पूर्व आका की मौत का बदला लेने के लिए क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की साजिश रच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक सदस्य राष्ट्र ने खबर दी है कि 10 मई, 2019 को घोषित, आईएसआईएल के भारतीय सहयोगी (हिंद विलायाह) में 180 से 200 के बीच सदस्य हैं.’ इसमें कहा गया कि केरल और कर्नाटक राज्यों में आईएसआईएल सदस्यों की अच्छी-खासी संख्या है.’

पढ़ें- क्वारंटाइन सेंटर में 580 रुपए में एक किलो टमाटर खरी…

पिछले साल मई में, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस, आईएसआईएल और दाएश के तौर पर भी जाना जाता है) आतंकवादी संगठन ने भारत में नया “प्रांत” स्थापित करने का दावा किया था। यह कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अनोखी तरह की घोषणा थी।