नैनीतालः Nainital News कल पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कहीं ग्रीन बकरीद की अपील की जा रही है, तो कहीं मुस्लिम समाज बलिदान के साथ अपने त्योहार को मनाने की कोशिशों में जुटा है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
Nainital News नैनीताल में बंद पड़े स्लॉटर हाउस को लेकर हाईकोर्ट ने जिले के डीएम को 24 घंटे के अंदर फैसला लेने का आदेश दिया है। दरअसल, नैनीताल में स्लॉटर हाउस पिछले कई दिनों से बंद है। जिसकी वजह से पूरे शहर में मटन सप्लाई ठप हो गई है। रेस्टोरेंट से लेकर आम लोग और पर्यटक तक इससे परेशान हैं। जिसको लेकर मुस्लिम संगठनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
मुस्लिम समाज के संगठनों का कहना है कि बकरीद के मौके पर अगर स्लॉटर हाउस बंद रहेगा, तो धार्मिक परंपरा निभाना मुश्किल हो जाएगा। इस याचिका में तीन दिन के लिए स्लॉटर हाउस खोलने की मांग की गई थी।