नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह दुष्कर्म मामले में पीड़िताओं की पहचान उजागर किए जाने को लेकर सख्ती दिखाते हुए केंद्र और बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया से भी कहा है कि पीड़ित बच्चियों का किसी भी रूप में धुंधली या बदली हुई तस्वीरों और वीडियो का प्रसारण न करें और ना ही इसे प्रकाशित करें।
पढ़ें- सऊदी से नौकरी छोड़ सलानी में एकत्र हुए शहीद औरंगजेब के पचास दोस्त,आतंकियों से लेंगे बदला
कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए गुरुवार को न्यायाधीश एमबी लोकुर व न्यायाधीश दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों की पहचान उजागर किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वहीं बिहार के मुख्यममंत्री नीतिश कुमार ने भी मामले को शर्मनाक बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।
पढ़ें- किकी चैलेंज के बाद फिर आया जानलेवा चैलेंज ड्रैगन ब्रेथ, मुंह और नाक से निकलता है धुआं
आपको बतादें मुजफ्फरपुर के बालिका गृह के छात्राओं से दुषकर्म मामले में कई खुलासे हुए हैं। संचालक पर छात्राओं से वैश्यावृत्ति कराने का भी आरोप लगा है। बालिका गृह में बच्चियों के साथ जबरदस्ती की जाती थी। बच्चयियों से ज्यादती की हदें पार होने पर पीड़ित के शिकायत के बाद ये खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद से देश भर के बालिका गृह के बच्चियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
वेब डेस्क, IBC24