Colonel Sonam Wangchuk Passes Away: करगिल युद्ध के हीरो ‘सोनम वांगचुक’ का निधन.. रक्षा मंत्री ने जताया शोक, लिखा, “आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी”

Ads

MVC Colonel Sonam Wangchuk Passes Away: कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल सोनम वांगचुक का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया प्रेरणादायक व्यक्तित्व।

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 07:41 PM IST

MVC Colonel Sonam Wangchuk Passes Away || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • कारगिल हीरो सोनम वांगचुक का निधन
  • राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
  • 136 पाक सैनिकों को खदेड़ा था

नई दिल्ली: महावीर चक्र पाने वाले और 1999 के कारगिल युद्ध साहस का परिचय देने वाले, ‘लदाख के लायन’ के नाम से मशहूर भारतीय सेना के कर्नल और महा वीर चक्र पाने वाले सोनम वांगचुक (रिटायर्ड) का लेह में हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। दुःख के इस मौके पर भारतीयसेना ने लिखा जनरल उपेंद्र द्विवेदी, थलसेनाध्यक्ष तथा भारतीय सेना के समस्त पद, कर्नल सोनम वांगचुक, MVC को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। (MVC Colonel Sonam Wangchuk Passes Away) कर्नल सोनम वांगचुक – एक वीर सैनिक, समर्पित सैन्य कमांडर और लद्दाख के ऐसे सुपुत्र थे, जिनका जीवन साहस, सेवा और एकता का प्रतीक रहा। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारतीयसेना शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है तथा इस घड़ी में उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है।

राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुःख, दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट की है। राजनाथ सिंह ने लिखा है, “कर्नल सोनम वांगचुक के निधन से गहरा दुःख हुआ है। वे भारतीय सेना के एक उच्च सम्मानित अधिकारी थे, जो अपनी वीरता, दृढ़ नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध थे। लद्दाख के गौरवशाली सपूत , उन्होंने इस क्षेत्र की भावना को मूर्त रूप दिया – जुझारू, दृढ़ और राष्ट्र सेवा में गहराई से जुड़े हुए, साथ ही भारत की विविधता में एकता के प्रतीक के रूप में खड़े रहे”

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “ऑपरेशन विजय के दौरान व्यक्तिगत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके साहसी कार्यों ने अत्यधिक ऊंचाई वाले सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उनके जवानों को प्रेरित किया। (MVC Colonel Sonam Wangchuk Passes Away) उनका जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रमाण है और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

लद्दाख के उप-राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री के साथ ही लद्दाख के उप-राज्यपाल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, “कर्नल सोनम वांगचुक, एमवीसी, बहादुर कारगिल युद्ध नायक, जिन्होंने युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी से पूरे देश और लद्दाख को गौरवान्वित किया, के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति!!”

136 पाक सैनिकों को खदेड़ा

बता दें कि, कारगिल युद्ध के दौरान एक हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 40 सैनिकों की एक यूनिट का नेतृत्व करने के बाद, कर्नल वांगचुक ने बहुत खराब हालात में, गहरी बर्फ में लड़ी गई तीन दिन की लड़ाई में 136 पाकिस्तानी सैनिकों को सफलतापूर्वक खदेड़ दिया। (MVC Colonel Sonam Wangchuk Passes Away) उन्होंने लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर किए गए मिशन में अहम भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें महावीर चक्र मिला। इस मिशन को संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की शुरुआती बड़ी सफलताओं में से एक माना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला

गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा

बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

1. सोनम वांगचुक कौन थे?

सोनम वांगचुक भारतीय सेना के कर्नल और कारगिल युद्ध के महावीर चक्र विजेता वीर थे।

2. उन्हें महावीर चक्र क्यों मिला था?

कारगिल युद्ध में कठिन परिस्थितियों में बहादुरी दिखाकर दुश्मनों को खदेड़ने के लिए सम्मान मिला।

3. उनके निधन पर किसने श्रद्धांजलि दी?

रक्षामंत्री Rajnath Singh सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।