उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाना है मेरा अगला कार्य: कोश्यारी

Ads

उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाना है मेरा अगला कार्य: कोश्यारी

  •  
  • Publish Date - March 11, 2023 / 06:36 PM IST,
    Updated On - March 11, 2023 / 06:36 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

पिथौरागढ़, 11 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को कहा कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद उन्होंने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के कनालीछीना प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं पिथौरागढ़ से उत्तरकाशी तक यात्रा कर रहा हूं ताकि यह जान सकूं कि राज्य को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद मैंने यह काम हाथ में लिया है।

उन्होंने राज्य के युवाओं से कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के युवाओं से सीख लें और सीमित सरकारी नौकरियों के लिए व्यर्थ संघर्ष करने के बजाय कृषि व बागवानी में हाथ आजमाएं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश