सत्ता-साझेदारी का मेरा फॉर्मूला तमिलनाडु में ‘राजनीतिक बम’ बन गया: विजय
सत्ता-साझेदारी का मेरा फॉर्मूला तमिलनाडु में ‘राजनीतिक बम’ बन गया: विजय
सेलम (तमिलनाडु), 13 फरवरी (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने शुक्रवार को कहा कि सहयोगियों के साथ सत्ता साझा करने का उनका प्रस्ताव तमिलनाडु में एक “राजनीतिक बम” बन गया है और सभी गठबंधनों में इसकी मांग की जा रही है, जिससे द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ‘‘घबरा” गए हैं।
द्रमुक ने कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने से इनकार कर दिया है।
विजय ने यहां सीलानैकेनपट्टी में एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं को आवश्वासन दिया कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो सामाजिक न्याय प्रदान करने वाला शासन सुनिश्चित करेंगे।
विजय ने कहा, ‘‘क्या आपको विक्रवंडी रैली में मेरा राजनीतिक बम याद है, सत्ता साझा करने की पेशकश? अब यह सभी गठबंधनों में धड़ाधड़ फट रहा है। मुख्यमंत्री स्टालिन घबरा गए हैं और उनका कहना है कि सत्ता साझा करना तमिलनाडु के हित में नहीं होगा।’’
उन्होंने कहा कि द्रमुक के लिए गठबंधन केवल जीत हासिल करने के लिए है और शासन जैसे बाकी सभी मामलों में वे अकेले ही काम करेंगे।
भाषा
सिम्मी सुभाष
सुभाष

Facebook


