नड्डा त्रिपुरा में भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करेंगे

Ads

नड्डा त्रिपुरा में भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - June 17, 2023 / 09:36 AM IST,
    Updated On - June 17, 2023 / 09:36 AM IST

(फाइल फोटो के साथ)

अगरतला, 17 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्र में राष्ट्रीयय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को दक्षिण त्रिपुरा जिले के सांतिर बाजार में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

नड्डा शुक्रवार को अगरतला पहुंचे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे करने के उपलक्ष्य में दक्षिण त्रिपुरा जिले के सांतिर बाजार में आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करने के लिए त्रिपुरा आए हैं। हमने नड्डा जी का स्वागत किया।’’

भाजपा के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा ने शुक्रवार को और शनिवार को पार्टी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे सांतिर बाजार अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल