नगालैंड सरकार ने 31 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया

नगालैंड सरकार ने 31 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया

नगालैंड सरकार ने 31 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 11, 2020 1:37 pm IST

कोहिमा, 11 नवंबर (भाषा) नगालैंड सरकार ने कोविड-19 महामारी के बीच प्रदूषण को काबू करने के मद्देनजर अगले साल 31 जनवरी तक के लिए पूरे राज्य में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव जे आलम ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है और सर्दी के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आलम ने कहा कि पटाखे जलाने से हानिकारक रसायन निकलते हैं, जिनके चलते श्वसन संबंधी स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है तथा ऐसे प्रदूषक कोविड-19 मरीजों के लिए और घातक साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हानिकारक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जनहित में नगालैंड में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में